21.9 C
New York
Friday, September 11, 2026

वर्धमान एकेडमी में धर्मसभा का आयोजन, आचार्य सौरभ सागर जी महाराज ने दिया मंगल आशीर्वाद

मेरठ। रेलवे रोड स्थित वर्धमान एकेडमी में परम पूज्य आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में भव्य धार्मिक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जैन समाज एवं जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री असीम अरुण जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में जैन मंदिर रेलवे रोड एवं मंदिर कमिटी के पदाधिकारियों ने मंत्री जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’ जी ने स्वागत भाषण के माध्यम से उनका अभिनंदन किया और अपने विचार व्यक्त किए।

आचार्य श्री सौरभ सागर महाराज जी के मंच पर मंगल आगमन के साथ ही पूरा परिसर गुरु भक्ति के जयकारों से गूंज उठा। पूज्य गुरुदेव के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती की गई। इसके पश्चात आचार्य श्री ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए श्रद्धालुओं को अपने अमृत वचनों के माध्यम से सन्मार्ग, धर्म और समाज सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी तथा मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

समारोह के दौरान जैन समाज एवं जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी की ओर से समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण जी को पूज्य आचार्य श्री के पावन सानिध्य में शॉल, स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जैन समाज ने मंत्री जी की उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता, दूरदर्शिता एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं तेजस्वी जीवन की मंगल कामना की।

मंत्री श्री असीम अरुण जी ने पूज्य आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया और जैन समाज के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर समर्पित रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करने तथा सामाजिक मूल्यों एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन की जैन समाज की जीवनशैली की सराहना की।

श्री असीम अरुण जी ने कहा कि जैन समाज अहिंसा, करुणा, त्याग और उच्च नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। समाज कल्याण, शिक्षा, चिकित्सा एवं परोपकार के क्षेत्रों में समाज का योगदान अतुलनीय और अनुकरणीय है। उन्होंने जैन समाज की निस्वार्थ सेवा भावना एवं अनुशासित जीवन शैली को प्रेरणादायक बताते हुए जनहितैषी प्रयासों, सामाजिक उत्थान और कल्याणकारी कार्यों में सदैव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’ जी, श्री सुरेंद्र जैन, श्री योगेश जैन, नेटवर्क 10 न्यूज चैनल के डायरेक्टर श्री नीरज जैन, समिति के समस्त पदाधिकारी तथा जैन समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

भवदीय:
समस्त जैन समाज
जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी
वर्धमान एकेडमी, रेलवे रोड, मेरठ

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles