11.2 C
New York
Wednesday, November 11, 2026

बिहार में छाया का ऐतिहासिक सफलता — बापू टावर में गूंजा कला, संस्कृति और शिक्षा का उत्सव

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ‘छाया बिहार वार्षिक कन्वोकेशन 2026’ का शुभारंभ; बिहार की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

पटना, 1 नवंबर 2026: बिहार की कला, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए Chandigarh Chhaya School of Art ने पटना के ऐतिहासिक बापू टावर में ‘Chhaya Bihar Annual Convocation 2026’ का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम बिहार के विभिन्न जिलों से आए सेंटर होल्डर्स, शिक्षकों, विद्यार्थियों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी के कर-कमलों द्वारा किया गया। उनके गरिमामय सान्निध्य ने आयोजन को विशेष प्रतिष्ठा प्रदान की। इस अवसर पर बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग की उप सचिव श्रीमती वंदना सिन्हा, पटना विश्वविद्यालय एवं पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों तथा अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।

समारोह का प्रमुख आकर्षण BPSC में चयनित शिक्षकों को ‘बिहार शिक्षारत्न सम्मान 2026’ से सम्मानित करना रहा। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों को मंच पर सम्मानित किया गया। साथ ही बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आए सेंटर होल्डर्स को कला, संस्कृति एवं शिक्षा के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

बिहार की युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘बिहार कला गौरव सम्मान 2026’ प्रतियोगिता के विजेताओं को भी भव्य मंच से पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा, नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

Chandigarh Chhaya School of Art का उद्देश्य भारतीय कला-संस्कृति एवं बिहार की समृद्ध लोकसंस्कृति को देश-विदेश में प्रसारित करना है। बिहार में संस्था की बढ़ती उपस्थिति और सांस्कृतिक गतिविधियां इस उद्देश्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं।

पूरे आयोजन में एकता, समर्पण, सम्मान और सांस्कृतिक गौरव की भावना देखने को मिली। बिहार के सेंटर होल्डर्स, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं छाया परिवार के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास से यह आयोजन एक यादगार और अभूतपूर्व सफलता बना।

‘छाया बिहार वार्षिक कन्वोकेशन 2026’ केवल एक समारोह नहीं, बल्कि बिहार की कला-संस्कृति और शिक्षा के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles