1.8 C
New York
Wednesday, February 18, 2026

बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की गंभीर चोटों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनका स्कल फ्रैक्चर बताया जा रहा है। जब पाकिस्तान में कानाफूसी शुरू हुई तो सेना और परिवार ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी करके कहा कि ‘बाथरूम में फिसल जाने’ से उनका ये हाल हुआ। हालांकि भारतीय और अन्य अंतरराष्ट्रीय खुफिया सूत्र को अंदर की बात पता चली है। खुफिया सूत्रों ने बताया है कि बाजवा पर ये अटैक असल में फौजियों ने किया है।
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है बाजवा के साथ ये घटना 10 फरवरी की सुबह तड़के 4:30 बजे हुई। आईएसपीआर और परिवार ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि जनरल बाथरूम में फिसल गए और उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। रावपिंडी के कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती बाजवा के सिर में फ्रैक्चर आया है और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना ने पाकिस्तान सेना के अंदर पनप रहे आंतरिक असंतोष और बदले की आग को एक बार फिर सतह पर ला दिया है।
जनरल बाजवा के साले नईम घुम्मन ने बताया कि जनरल नंगे पैर थे और बाथरूम में फिसल गए, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। इसके बाद आईएसपीआर ISPR ने भी पुष्टि की कि यह एक घरेलू दुर्घटना है और उनका सफल ऑपरेशन हो चुका है। हालांकि खुफिया सूत्रों का मानना है कि यह कोई साधारण बाथरूम में फिसल जाने की घटना नहीं है। असल में जनरल बाजवा को तीन सैन्य कर्मियों ने घेर कर पीटा। उन पर तब तक अटैक किया गया जब तक स्कल फ्रैक्चर नहीं हो गया। सूत्रों का दावा है कि 2022 में इमरान खान की सरकार गिराने के दौरान जनरल बाजवा ने आईएसआई को कुछ ऐसे अधिकारियों के परिवारों को निशाना बनाने का आदेश दिया था जो इस तख्तापलट का विरोध कर रहे थे। माना जा रहा है कि यह हमला उन्हीं पीड़ित अधिकारियों के परिजनों या जूनियर कर्मियों ने किया है।

Previous articleहोली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
Next articleएनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी 
News Desk

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles