4.1 C
New York
Wednesday, February 18, 2026

भारतीय स्वान बना शांति का प्रतीक

 टैक्सास  । अमेरिका के टेक्सास राज्य में बौद्ध भिक्षुओं की शांति यात्रा जारी है। 19 बौद्ध भिक्षु एक भारतीय कुत्ते के साथ यात्रा कर रहे हैं।इस स्वान का नाम बौद्ध भिक्षुओं ने आलोका रखा है। बौद्ध भिक्षुओं का यह दल फोर्ट वर्थ से लेकर वॉशिंगटन डीसी की 2300 मिल की पदयात्रा पर निकला है। सभी जगह इनका स्वागत किया जाता है तथा लोग इन्हें खान शाकाहारी खाना भी उपलब्ध कराते हैं। रुकने की व्यवस्था भी जहां से हैं, निकलते हैं वहां के निवासी करते हैं। बौद्ध भिक्षु शांति का प्रतीक बन गए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में करुणा और शांति का संदेश फैलाना है।
 यह भारतीय स्वान यात्रा के दौरान एक कार की चपेट में आकर घायल हो गया था। बौद्ध भिक्षुओं ने इसे इलाज के लिए एक ट्रक पर रवाना किया था। घायल होने के बाद भी यह ट्रक से छलांग लगाकर बौद्ध भिक्षुओं के पास आ गया। उनकी यात्रा में यह साथ-साथ चल रहा है। स्वान के रूप में वह शांति का प्रतीक बनकर लोगों को संदेश देने की कोशिश कर रहा है।

Previous articleपावर रेंजर्स की नई सीरीज में प्रियंका चोपड़ा बन सकती हैं विलेन? एक्ट्रेस को बताया बेस्ट कांटेंडर
Next articleThe Raja Saab Box Office : प्रभास की हॉरर कॉमेडी ने धुरंधर को छोड़ा पीछे, पिछली फिल्मों से की कम शुरुआत
News Desk

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles