2.5 C
New York
Wednesday, February 18, 2026

बांग्लादेश में हिन्दू विधवा से गैंगरेप 

ढाका। बांग्लादेश में कालीगंज इलाके में एक हिंदू विधवा महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि दो लोगों ने पहले महिला के साथ रेप किया और फिर उसे पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए।
लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि करीब ढाई साल पहले उसने कालीगंज म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर 7 में शाहीन और उसके भाई से 20 लाख टका में तीन डेसिमल जमीन और एक दो मंजिला मकान खरीदा था। इसके बाद से ही आरोपी शाहीन कथित तौर पर महिला को आपत्तिजनक प्रस्ताव देने लगा। मना करने पर वह उसे लगातार परेशान करता रहा।
पीड़िता के मुताबिक, शनिवार शाम को जब उसके गांव से दो रिश्तेदार घर आए हुए थे, उसी दौरान शाहीन अपने साथी हसन के साथ जबरन उसके घर में घुस आया। आरोप है कि दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उससे 50 हजार टका (करीब 37 हजार रुपये) की मांग भी की। 

Previous articleउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और दक्षिण में होगी बारिश 
Next article10 साल का सूखा खत्म कर पाएंगी प्रियंका गांधी? असम की सत्ता के लिए तैयारी कर रही कांग्रेस
News Desk

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles