4.7 C
New York
Thursday, March 5, 2026

ईरान संघर्ष का असर पाकिस्तान पर, सीमा और आंतरिक सुरक्षा चुनौतीपूर्ण

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पोस्ट में जायनिज्म (यहूदियों का आंदोलन) को मुस्लिम दुनिया में अस्थिरता की मुख्य वजह बताकर मानवता के लिए खतरा कहा है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि ईरान में जारी युद्ध पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन की जमीन पर इजराइल के कायम होने से लेकर आज तक इस्लामी दुनिया पर जो भी बड़ी-बड़ी मुसीबतें आई हैं, जो भी युद्ध थोपे गए हैं, उसमें जायनिस्ट विचारधारा और इजराइल का सीधा हाथ दिखता है।
ख्वाजा आसिफ ने ईरान के बारे में कहा कि ईरान समझौते के लिए तैयार था, इसके बावजूद उन पर युद्ध थोपा गया है। यह सब जायनिस्ट एजेंडा का हिस्सा है, जिसमें इजराइल का प्रभाव पाकिस्तान की सरहद तक लाने की कोशिश शामिल है। अफगानिस्तान, ईरान और भारत को मिलाकर पाकिस्तान विरोधी एजेंडा बनाया जा रहा है, ताकि पाकिस्तान की सरहदें असुरक्षित हो जाएं, हर तरफ से दुश्मन घेर लें और पाकिस्तान कमजोर हो जाए

Previous articleबिहार की सियासत में हलचल: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें, CM पद के लिए 5 दावेदार
Next articleहोली की हुड़दंग में रंगे दिखे बाबा बागेश्वर, छतरपुर में विदेशी मेहमान भी हुए रंगों में सराबोर
News Desk

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles